कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर शुरू हो रही है। सिक्किम के नाथुला दर्रे के रास्ते जाने वाले 44 श्रद्धालुओं का पहला जत्था गंगटोक पहुंच चुका है। उधर, पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देशभर में आज ज्येष्ठ महीने का सातवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। खेल जगत से बड़ी खबर है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में 41वां स्थान मिला है। तेलंगाना के नलगोंडा में एक सरकारी स्कूल अपनी हाईटेक सुविधाओं और एआई क्लासरूम के कारण चर्चा में है। झांसी के दो भाइयों ने वन्य जीवों को सड़क हादसों से बचाने के लिए 'वाइल्ड वॉच' डिवाइस बनाई है। वहीं, सहारनपुर के किसान संदीप चौधरी दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम उगा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो है।