scorecardresearch
Advertisement

“बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु का अनोखा संकल्प, 413 दिनों से दंडवत यात्रा कर अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ रहे हैं सुनील”

कांवड़ मेले के शुभारंभ के साथ ही देश भर में सावन और शिव भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से लेकर काशी, देवघर और उज्जैन तक श्रद्धालु बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हरिद्वार में नोटों से सजी अनोखी कांवड़ और कार के आकार की कांवड़ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में एक महिला अपनी 90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर यात्रा करवा रही है। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मेरठ में हाईटेक कंट्रोल रूम और हापुड़ में मोबाइल टीमें तैनात की हैं। वहीं देश भर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां एक श्रद्धालु ने 47 लाख रुपये का सोने का हार अर्पित किया। अयोध्या में सरयू तट और राम मंदिर, प्रयागराज में संगम तथा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालु पहुंचे। गोवर्धन में मुड़िया संतों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। अमरनाथ यात्रा में एक श्रद्धालु 413 दिनों से दंडवत यात्रा कर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बढ़ रहा है। उधर, पटना जू में चार बाघ शावकों का नामकरण किया गया तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।