scorecardresearch
Advertisement

Kashipur Rajbari में दुर्गा पूजा शुरू, Bandipora में BSF ने आयोजित की तीसरी Wular Marathon

देशभर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज हो गई हैं. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित काशीपुर राजबाड़ी में 16 दिनों तक चलने वाली सदियों पुरानी दुर्गा पूजा शुरू हो चुकी है. दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में जूट थीम पर आधारित भव्य इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया जा रहा है, जबकि वाराणसी में बच्चों को स्क्रीन की लत से बचाने के लिए मोबाइल असुर की झांकी तैयार की गई है. गुजरात और झांसी में गरबा और डांडिया का उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, उत्तराखंड के खटीमा में 15 राज्यों की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले आदि रंगोत्सव का आयोजन हुआ. बिहार के बेगूसराय में वृंदावन की तर्ज पर राधा कृष्ण नौका विहार महोत्सव आयोजित किया गया. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भदोही में 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का आगाज हुआ, जिसमें कई देशों के विदेशी खरीदार शामिल हुए. जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में बीएसएफ ने वूलर झील के संरक्षण को समर्पित तीसरी वूलर अल्ट्रा रन आयोजित की, जबकि कोटा का एक शूटिंग क्लब नए निशानेबाजों को तराश रहा है.