scorecardresearch
Advertisement

Navratri festival की धूम, भव्य Durga Puja पंडाल और Badrinath Dham में दिखा नया कीर्तिमान

देशभर में शारदीय नवरात्र पर्व पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए दिल्ली के छतरपुर स्थित कात्यायनी मंदिर, कटरा के श्री माता वैष्णो देवी धाम और मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली से लेकर कोलकाता तक भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सज चुके हैं, जिनमें कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में वंदे मातरम थीम और बर्धमान में वंदे भारत ट्रेन मॉडल वाला पंडाल प्रमुख आकर्षण बना हुआ है. गुजरात के जामनगर और राजकोट में तलवार और मशाल रास के साथ पारंपरिक गरबा की धूम है. वहीं प्रयागराज में ऐतिहासिक कर्ण घोड़ा शोभायात्रा के साथ दशहरा उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. दूसरी ओर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने से एक महीने पहले ही दर्शनार्थियों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है, जिससे आस्था का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है.