scorecardresearch
Advertisement

Navratri की धूम, भव्य दुर्गा पूजा पंडाल और Ayodhya में दीपोत्सव का दिव्य नजारा

7 Baje 7 Good News | देशभर में शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. चौथे दिन मंदिरों में मां कुष्मांडा की पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जमशेदपुर और सिलिगुड़ी में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं. गुजरात में पारंपरिक रास, मशाल गरबा, डोरी रास के साथ रोबोट गरबा भी देखने को मिला. दिल्ली की ब्रॉडवे रामलीला में 3D विजुअल इफेक्ट्स के साथ मंचन किया जा रहा है. वहीं अयोध्या में इस बार राम की पैड़ी पर 30 लाख दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है. विज्ञान के क्षेत्र में CBRI रुड़की ने चमोली के वसुंधरा ताल पर स्वदेशी GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया है, जो संभावित आपदा की सूचना 2 घंटे पहले देगा. इसके अलावा कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज घाटी में सीजन की ताजा बर्फबारी से वादियां सफेद चादर में लिपट गईं और श्रीनगर की डल झील में 'जश्न-ए-डल' का आयोजन जारी है.