scorecardresearch
Advertisement

Navratri के छठे दिन मंदिरों में उमड़े मां Katyayani के भक्त, दुर्गा पूजा पंडालों और Ramlila में दिखा उत्साह

7 Baje 7 Good News | नवरात्र के छठे दिन देशभर के मंदिरों में मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. दिल्ली के झंडेवालान और छतरपुर मंदिर से लेकर उत्तराखंड के सुरकंडा देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. देश के विभिन्न हिस्सों में अनूठी थीम पर आधारित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल में अक्षरधाम मंदिर और धनबाद में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला इको-फ्रेंडली पंडाल शामिल है. गुजरात में पारंपरिक परिधानों में गरबा रास का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है. दिल्ली, लखनऊ और चित्रकूट में रामलीला के मंचन में आधुनिक तकनीक और कलाकारों का जीवंत अभिनय देखने को मिला. वहीं, राजस्थान के कोटा में शाही ठाठ-बाट के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई. इसके अलावा, गुजरात के राजकोट में पाकिस्तान से विस्थापित 319 लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए. उधर, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है.