scorecardresearch
Advertisement

Navratri Preparations: नवरात्रि की भव्य तैयारी, वायुसेना दिवस पर शौर्य प्रदर्शन और अमरेली में शेरनियों का रेस्क्यू

देशभर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां दिल्ली, झांसी और अमरावती में भव्य पंडाल सज रहे हैं और गुजरात में गरबा व अंगारा रास का अभ्यास चल रहा है. प्रयागराज में श्री पत्थर चट्टी रामलीला के लिए निसार अहमद पीढ़ियों से अस्त्र-शस्त्र तैयार कर रहे हैं. हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना ने अपना स्थापना दिवस मनाया, जिसमें लड़ाकू विमानों, स्वदेशी हथियारों और सूर्यकिरण टीम ने शौर्य का प्रदर्शन किया. भदोही में चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो का समापन हुआ, जिससे 500 करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात कारोबार की उम्मीद जगी है. उत्तराखंड के बदरीनाथ स्थित देवताल में बर्फबारी का अद्भुत नजारा दिखा, वहीं गुजरात के अमरेली में वन विभाग ने कुएं में गिरी दो शेरनियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.