scorecardresearch
Advertisement

Navratri Preparations: देशभर में नवरात्रि उत्सव, कोटा का 105 फीट ऊंचा रावण और पीएम मोदी के 25 वर्ष

देशभर में नवरात्रि उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. दिल्ली, काशी, अमरावती और प्रयागराज में भव्य पंडाल सज रहे हैं और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शृंगार किया जा रहा है. झांसी में चार बहनें मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं, जबकि प्रयागराज में गंगा की मिट्टी से इको-फ्रेंडली मूर्तियां तैयार हो रही हैं. मुंबई और पाली में गरबा और डांडिया को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. कोटा में रामलीला के लिए 105 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है, जो 360 डिग्री गर्दन घुमाने और पलकें झपकाने में सक्षम होगा. महाराष्ट्र के सोलापुर से 68 श्रद्धालु अंबाजी से पैदल यात्रा कर रहे हैं. इसके अलावा, नैनीताल के कैंची धाम में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू करने पर सहमति बनी है. झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड बहाली के लिए महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई. वहीं, सरकार के मुखिया के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की.