नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बना यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट शुरुआत में घरेलू उड़ानों के लिए काम करेगा। कल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं और पूरे देश में मंदिरों का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। दिल्ली के कालकाजी मंदिर, झंडेवाला मंदिर समेत देशभर के मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सूरत की यश्वी फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 101 जरूरतमंद बेटियों की सामूहिक शादी कराई और उन्हें सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन भी लगवाई। राजस्थान के धौलपुर में 168 साल पुराना ऐतिहासिक बारा भाई मेला निकाला गया। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पहाड़ पति नाम की महिला पिछले 25 सालों से जंगल की रक्षा कर रही हैं। मुंबई के गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में गैस की किल्लत को देखते हुए रोज दो वक्त का मुफ्त लंगर शुरू किया गया है।