scorecardresearch

Praggnanandhaa ने Carlsen को हराया, अमरनाथ यात्रा की तैयारी तेज और वाराणसी पुलिस को मिले AC हेलमेट

संकष्टी चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में तैयारियां जोरों पर हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी की लोहारडी पंचायत ने 'क्लीन एंड ग्रीन' पंचायत सूची में तीसरा स्थान हासिल कर 25 लाख रुपये का इनाम जीता है. हैदराबाद के मियापुर में एक पुरानी पानी की टंकी को गरीब बच्चों के मुफ्त ट्यूशन सेंटर में बदल दिया गया है. दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए सचिवालय के पास फ्लाईओवर के नीचे विशेष बर्ड हाउस बनाया है. वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाने के लिए एसी हेलमेट दिए गए हैं. खेल जगत में, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराकर इतिहास रच दिया है.