scorecardresearch
Advertisement

Puri Bahuda Yatra: पुरी में बहुड़ा यात्रा, BSF की स्मार्ट फेंसिंग और रायगढ़ में बनी इको-फ्रेंडली बीज वाली राखी

गुड न्यूज़ टुडे बुलेटिन में देश की कई खबरें हैं. ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की बहुड़ा यात्रा गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर लौट रही है, जहां मौसी मां मंदिर में पोड़ा पीठा का भोग लगेगा. राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु परिवार ने 26 लाख रुपये की 19 चांदी की सिलियां भेंट की हैं. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिलाएं बीजों से इको-फ्रेंडली राखियां बना रही हैं. भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए BSF 'ऑपरेशन घुसपैठ दी एंड' चला रही है. मुर्शिदाबाद, मालदा और सुंदरबन में सीसीटीवी और अंडरग्राउंड सर्विलांस के साथ स्मार्ट फेंसिंग लगाई जा रही है. दिल्ली के वसंत विहार में अमन शर्मा ने 1500 वर्ग फुट की छत पर 500 पौधों का मिनी जंगल तैयार किया है. जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों, मूलाराम और सीमा ने हाईकोर्ट की अनुमति से विवाह किया है. वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी कला को उत्तर प्रदेश सरकार ने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' में शामिल किया है.