scorecardresearch
Advertisement

Rakshabandhan Preparations: अमरनाथ यात्रा का अंतिम पड़ाव, 51 लाख सिक्कों का झूला और कोटा के दंपति की अनोखी समाज सेवा

रक्षाबंधन और गणेश उत्सव को लेकर देशभर के बाजारों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दिल्ली के लाजपत नगर और सेंट्रल मार्केट से लेकर करनाल तक बहनों ने राखियां और उपहार खरीदे. चंडीगढ़ में हनुमान जी की 32 फीट ऊंची प्रतिमा के लिए साढ़े 12 फीट लंबी राखी बनाई गई. दानापुर और फिरोजपुर सीमा पर छात्राओं ने सेना और बीएसएफ जवानों को रक्षा सूत्र बांधे. दूसरी ओर मुंबई के खेतवाड़ी में 47 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है. अमरनाथ यात्रा अंतिम पड़ाव पर है और पवित्र छड़ी मुबारक पंचतरणी पहुंच गई है, जहां रक्षाबंधन के दिन यात्रा संपन्न होगी. इस वर्ष लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ दर्शन किए. गुजरात के सूरत में 42 देशों के 51 लाख सिक्कों से भगवान का हिंडोला सजाया गया. कोटा में ब्रजेश और ममता सेन ने 15,500 बच्चों की निःशुल्क हेयर कटिंग की. दुर्ग में वन महोत्सव 2026 के तहत 3,500 पौधे लगाए गए और आगरा में मिस टीन इंटरनेशनल की प्रतिभागियों ने ताजमहल का भ्रमण किया.