अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर रामलला का सूर्य तिलक दोपहर बारह बजे संपन्न हुआ। बादलों के हटने के बाद सूर्य की किरणों ने रामलला के मस्तक पर अभिषेक किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीवी पर यह कार्यक्रम देखा। दस लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। मुंबई के ठाणे में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह भी शामिल हुईं। महाराष्ट्र के अमरावती में बैलगाड़ी पर प्रभु राम की शोभा यात्रा निकाली गई। नागपुर के सावनेर में 4911 नागरिकों ने महाआरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस आयोजन में उपस्थित थे। श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद कपाट खुले और रामनवमी मनाई गई। छत्तीसगढ़ में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ हुआ जिसमें 30 राज्यों के तीन हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जम्मू के रामबन में सनासर घाटी में ट्यूलिप गार्डन खोला गया जिसमें 25 किस्मों के दो लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं।