scorecardresearch

Ram Navami: राम नवमी पर अयोध्या का भव्य श्रृंगार, सूर्य तिलक की तैयारी और नवरात्रि महाष्टमी की भक्ति

राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में भव्य तैयारियां चल रही हैं, जहां 27 मार्च को रामलला का विशेष अभिषेक किया जाएगा. इस दौरान दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें लगभग चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा. प्रभु राम को पीतांबर वस्त्र, स्वर्ण मुकुट और आभूषणों से सुसज्जित कर पहली बार प्रथम तल पर राजा राम का भव्य दरबार सजाया जाएगा. देश के अन्य हिस्सों में, हिमाचल के हमीरपुर में वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने प्रदर्शन किया तो वहीं पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल ने अपने नियमित अभ्यास के तहत रीजनल सर्च एंड रेस्क्यू एक्सरसाइज का आयोजन किया. यह अभ्यास हर छह महीने में समुद्री संकटों के लिए सभी हितधारकों की तैयारियों का आकलन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में हर जान को समय पर बचाया जा सके.