scorecardresearch
Advertisement

ब्लैक बॉक्स की तर्ज पर रेलवे का Video Surveillance System, इंजन में लगे 6 कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर से हादसों की वजह का चलेगा पता

गुड न्यूज टुडे के शो 'सात गुड न्यूज' में देश की सात सकारात्मक खबरें देखिए। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक गिनती के पहले ही दिन दानपात्र से 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि प्राप्त हुई है। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए सुरक्षा और प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमरनाथ यात्रा में अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में मानसून के बावजूद अब तक 44 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए हैं। भारतीय रेलवे ने दुर्घटनाओं की जांच के लिए इंजनों में ब्लैक बॉक्स की तर्ज पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) का परीक्षण शुरू किया है। राजस्थान के जैसलमेर में 240 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया गया है। वहीं, गुजरात के गिर जंगल में 11 शेरों का झुंड एक साथ सड़क पर टहलता नजर आया।