scorecardresearch
Advertisement

Sawan 2026 First Day: सावन का पहला दिन और शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, सड़कों पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही काशी, उज्जैन, देवघर, हरिद्वार और दिल्ली के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर समेत देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है. जयपुर नगर निगम ने 'शिवार्पणम' पहल के तहत ताड़केश्वर और झारखंड महादेव जैसे मंदिरों से अर्पित बेलपत्र व पूजा सामग्री से जैविक खाद बनाने की शुरुआत की है, जिसे श्रद्धालुओं में प्रसाद रूप में बांटा जाएगा. वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो मुस्लिम छात्राओं और एक रूसी छात्र को स्वर्ण पदक मिला. नैनीताल की मॉल रोड को 1 अगस्त से नो हॉंकिंग जोन घोषित किया गया है. ऋषिकेश में बजरंग सेतु पर ग्लास स्काईवॉक बनकर तैयार है. वहीं भारतीय रेलवे ने कोटा मंडल में 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सामान ढोने में सक्षम देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू ट्रेन का सफल ट्रायल किया.