Supreme Court ने देश में पहली बार इच्छा मृत्यु को मंजूरी दी है। Court ने 13 साल से ज्यादा समय से कोमा में 32 साल के हरीश राणा का life support हटाने की इजाजत दे दी है। हरीश चंडीगढ़ की पंजाब University के छात्र थे और 2013 में hostel की चौथी मंजिल से गिरने के बाद कोमा में चले गए थे। Justice JV पारदीवाला और Justice KV विश्वनाथन की bench ने AIIMS को निर्देश दिया कि हरीश के life support system को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। इसके अलावा उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम से अखंड ज्योत रथ यात्रा की भव्य शुरुआत हुई। कानपुर में होली के बाद गंगा मेला में रंगों का उत्सव मनाया गया। ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में 80 से ज्यादा देशों से डेढ़ हजार से ज्यादा योग साधक शामिल हुए। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने भारी बर्फबारी के बावजूद जोजिला पास को खुला रखा।