श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में होली पर्व की धूम शुरू हो गई है ।मथुरा के प्रसिद्ध श्री द्वारिका धीश मंदिर में होली रसिया गायन की धुन पर श्रद्धालु पूरी मस्ती में झूम रहे हैं...ऐसे में हमारी पहली गुड न्यूज यही है, वैसे तो बसंत पंचमी के बाद से ब्रज मंडल में होली पर्व की शुरुआत हो जाती है जो 40 दिनों तक चलती है और बसंत पंचमी के ठीक 10 दिन बाद से द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिदिन होली गायन होता है और भगवान को गुलाल लगाकर श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाया जाता है