scorecardresearch

Today 7 Good News: होली पर राजकोट से केरल तक हर्बल गुलाल की धूम और दिल्ली में बना देश का पहला 'कार्बन गार्डन'

देशभर में होली का उत्साह चरम पर है, जहां गुजरात के राजकोट से केरल और तमिलनाडु तक भारी मात्रा में ऑर्गेनिक हर्बल गुलाल भेजा जा रहा है. राजकोट के एक व्यापारी के अनुसार, 'इस बार केरल में 200 टन कलर गया है, जो पहली बार इतनी बड़ी डिमांड है.' वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए देश का पहला 'कार्बन गार्डन' विकसित किया है. 2000 वर्ग फीट में फैले इस गार्डन में 45 प्रजातियों के पौधे हैं जो हवा से जहरीली गैसों को सोखने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में देश का दूसरा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, जहां इस बार 50 हजार ट्यूलिप के पौधे लगाए गए हैं. प्रयागराज में महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालीसा अब अपनी पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं.