scorecardresearch
Advertisement

Lucknow में बिना वीजा पासपोर्ट के पहचान बदल कर रह रही थी 2 विदेशी महिला, पुलिस ने अवैध सिंडिकेट का कैसे किया भंडाफोड़, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

लखनऊ में एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें बिना वैध दस्तावेज़ों के विदेशी महिलाएं सालों से रह रही थीं. पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अपनी पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, केवल लखनऊ में 1000 से ज्यादा विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से रह रही हैं और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं. इस मामले में एक डॉक्टर और स्थानीय मददगार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच एजेंसियां इस रैकेट के तार मानव तस्करी, सेक्स रैकेट और अवैध नागरिकता जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े होने का शक जता रही हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.