scorecardresearch

Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर में विजय-रश्मिका की शादी, गुलमर्ग में खेलो इंडिया और नक्सल मुक्त भारत अभियान

एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना राजस्थान के उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं. शादी उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर स्थित कैलाशपुर में आईटीसी मोमेंटोज होटल में होगी. सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेकइन करेंगे और 24 से 26 फरवरी तक रिचुअल्स चलेंगे. इस शादी में करीब 230 मेहमान शामिल होंगे. नो फोन पॉलिसी लागू रहेगी ताकि तस्वीरें लीक न हों. 3 से 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा. दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी. ब्रजभूमि में होली के रंग चढ़ने लगे हैं. मथुरा, बरसाना, झांसी और अकोला में भजन कीर्तन और रंगोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. बरसाना में लठमार होली की तैयारी शुरू हो गई है. गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का छठा संस्करण शुरू हो गया है. देशभर से 400 से ज्यादा एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं. कोबरा फोर्स नक्सल मुक्त भारत अभियान में सक्रिय है. सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया करने का लक्ष्य रखा है.