scorecardresearch
Advertisement

India Canada Relations: राजनयिकों के निकाले जाने के बाद भारत-कनाडा का क्या है कूटनीतिक भविष्य ?

पिछले 24 घंटों में भारत और कनाडा के बीच संबंधों अपने निचले स्तर पर चले गये. कनाडा के द्वारा भारतीय उच्चायुक्त और कनाडा में मौजूद राजनयिकों पर लगाए गये बेतुके आरोपों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कनाडा के 6 डिप्लोमैट्स को देश छोड़कर जाने को कह दिया है. इससे पहले भारत ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त समेत 6 डिप्लोमैट्स की सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें वापस बुला लिया. ऐसे में हमारे आज के सातों सवाल भारत-कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों को लेकर ही होंगे.