scorecardresearch
Advertisement

Amarnath Yatra का पहला जत्था रवाना, दिल्ली में मैंगो मेला, कोटा में ओम बिरला ने खेला बास्केटबॉल

अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया। यह जत्था बालटाल और पहलगाम के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 'ऑपरेशन शिवा' के तहत कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरी ओर दिल्ली के चितरंजन पार्क में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 'मैंगो मेला' आयोजित किया गया है। इसमें 24 हज़ार किलो से अधिक आम लाए गए हैं, जिनमें ₹2500 कीमत वाला मियाजाकी और हिमसागर जैसे आम लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने श्रीनाथपुरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया और खुद बास्केटबॉल खेलते नजर आए। कोटा को स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है।