scorecardresearch

अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, 60 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा के पांचवें दिन शिवभक्तों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बालटाल और नुनवान बेस कैंप से यात्रियों का चौथा जत्था रवाना हुआ और अब तक 60,000 से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने जम्मू से श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेन और वंदे भारत की सेवा शुरू की है। इसके अलावा चंदनवाड़ी में भारतीय सेना ने एक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। बुलेटिन की दूसरी खबर राजस्थान के कोटा से है, जहां छात्रों का तनाव कम करने के लिए हॉस्टल संचालक अब अपने रवैये में बदलाव ला रहे हैं। छात्रों को घर जैसा माहौल, मिडनाइट कैफे और इंटरएक्टिव सेशन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, तीसरी खबर कोटा के चारचौमा गांव स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर की है। गुप्त काल के इस मंदिर में भगवान शिव पांच स्वरूपों में विद्यमान हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां का पवित्र कुंड चर्म रोगों को दूर करने में बेहद चमत्कारी है।