scorecardresearch

Ayodhya में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां, 20 हजार किमी दूर से Robotic Surgery और केदारनाथ में सफाई मुहिम

केदारनाथ धाम को प्लास्टिक और सूखे कूड़े से मुक्त करने के लिए 'कैरी मी बैक' मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें श्रद्धालु कूड़ा गौरीकुंड तक ला रहे हैं. वहीं, चारधाम यात्रा में अब तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. दूसरी तरफ, अयोध्या के 1000 साल पुराने दंडधावन कुंड आचार्य मंदिर में फारसी, अरबी, उर्दू और रोमन लिपि में लिखी करीब 5000 दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं. इन पांडुलिपियों को अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में रखा जाएगा. चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारतीय डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव ने गुयाना से 20 हजार किलोमीटर दूर इंदौर में बैठे मरीज की सफल रोबोटिक बाईपास सर्जरी की है. इसके अलावा, फिल्मों के भारी-भरकम बजट पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे केवल पीआर स्टंट बताया है. उनका मानना है कि फिल्म की असली परीक्षा सिनेमाघर में होती है.