scorecardresearch

Tourism Boost in Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर से पर्यटन में उछाल, रील्स से बदला रामनगरी का अर्थशास्त्र, लोगों की बदली जिंदगी

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से धार्मिक पर्यटन में भारी उछाल आया है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो ने देसी और विदेशी पर्यटकों को अयोध्या आने के लिए प्रेरित किया है। पिछले साल करीब 29 करोड़ 95 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय दुकानदारों, फोटोग्राफरों और होटल कारोबारियों की आमदनी में कई गुना वृद्धि हुई है। वहीं, दूसरी अच्छी खबर दिल्ली से है, जहां सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की गई है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एक महिला ने 'बर्तन बैंक' की स्थापना की है। इस बैंक के जरिए पार्टियों और धार्मिक आयोजनों के लिए मुफ्त में स्टील के बर्तन उपलब्ध कराए जाते हैं। 200 बर्तनों से शुरू हुआ यह अभियान अब दिल्ली के पांच अलग-अलग इलाकों तक पहुंच चुका है। भारत में हर साल लगभग 9.46 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है, ऐसे में यह पहल पर्यावरण बचाने में अहम भूमिका निभा रही है।