scorecardresearch

Bada Mangal Celebrations: बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, पहाड़ों पर मई में बर्फबारी और 9 साल की बच्ची का तैराकी में कमाल

ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल के अवसर पर उत्तर भारत के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली के कनॉट प्लेस, अयोध्या की हनुमानगढ़ी, प्रयागराज और लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही दर्शन और पूजन का सिलसिला जारी रहा। इस साल अधिक मास के कारण आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, मई के महीने में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा, मुंबई की 9 साल की बच्ची अनाया कारकर ने अटल सेतु से गेटवे ऑफ इंडिया तक 17 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में तैरकर पार की है. वहीं, अमेरिका के इंगलवुड में बने हाई-टेक डोम थिएटर में शेयर्ड रियलिटी तकनीक के जरिए दर्शक फिल्मों का एक अलग अनुभव ले रहे हैं.