scorecardresearch

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा दावा... बद्रीनाथ में 21 दिनों की साधना के दौरान हुए 19 फुट ऊंचे दिव्य महात्मा के दर्शन

मशहूर कथावाचक ने बद्रीनाथ में 21 दिनों की साधना के दौरान 19 फुट ऊंचे दिव्य महात्मा के दर्शन होने का दावा किया है. आध्यात्मिक अनुभव के बाद उन्होंने ईंधन संरक्षण का संदेश देने के लिए दिल्ली से झांसी तक ट्रेन में आम यात्रियों के साथ सफर किया. ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर दिल्ली, अयोध्या और प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर सहित देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस वर्ष अधिक मास के संयोग ने धार्मिक महत्व को और बढ़ा दिया है. खेल जगत से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया. कृषि क्षेत्र में बिहार के भागलपुर का जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम अपनी मिठास के कारण चर्चा में है, जिसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को उपहार स्वरूप भेजा जा रहा है. मनोरंजन जगत में सलमान खान की लीगल टीम ने 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' के पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए निर्माता को कानूनी नोटिस भेजा है.