scorecardresearch
Advertisement

देशभर में शुरू हुईं Chaitra Navratri की जोरदार तैयारियां, देखें आज की बड़ी और अहम खबरें

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है। देवी दुर्गा की उपासना का यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाएगा। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घट स्थापना का विधान है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:52 से 10:10 के बीच है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण भेजा है। उद्घाटन के 45 दिन बाद यहां से देश के 10 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होगी। यह एयरपोर्ट वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस है और डिजी यात्रा, बायोमेट्रिक एंट्री जैसी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। जयपुर के हवा महल के पास 166 साल पुराने विंटेज कैमरे से टीकमचंद पहाड़ी आज भी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें खींच रहे हैं। यह तीन पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है। दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव आया है।