scorecardresearch

Kedarnath-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तैयारी, पुरी में रथ निर्माण शुरू और दिल्ली हाट में कॉटन फेस्टिवल

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद अब बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसके एक दिन बाद गुरुवार, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे, जिसके लिए जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी रवाना हो गई है। दूसरी तरफ, ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के रथों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। यह रथयात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने के लिए दिल्ली हाट में कॉटन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 78 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सूती कपड़े, साड़ियां और हस्तशिल्प के सामान उपलब्ध हैं।