scorecardresearch

Char Dham Yatra में रिकॉर्ड श्रद्धालु, कश्मीर रवाना हुए कश्मीरी पंडित और ट्रंप को मिला नया विमान

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 19 जून तक 12 लाख से अधिक भक्त बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है. इसके साथ ही केदारनाथ धाम के यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में माता खीर भवानी मेले के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हो गया है. इस साल लगभग 8000 से अधिक कश्मीरी पंडित माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ईशा फाउंडेशन पूरे भारत में 1000 से ज्यादा मुफ्त योग सत्रों का आयोजन करने जा रहा है. इसके अलावा, गुजरात के गिर सोमनाथ में केसर आम की पैदावार ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 90 टन आम का निर्यात किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कतर के अमीर द्वारा उपहार में दिया गया नया बोइंग 747 विमान मिला है.