scorecardresearch

Monsoon Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री जल्द, भारी बारिश का अलर्ट, IIT ने बनाया स्वदेशी जासूसी गुब्बारा

उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने 3 से 4 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन की संभावना जताई है. कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आईआईटी दिल्ली और डीआरडीओ (DRDO) ने मिलकर 'Make in India' के तहत स्वदेशी टैक्टिकल एयरोस्टेट (जासूसी गुब्बारा) विकसित किया है. यह गुब्बारा 200 मीटर की ऊंचाई से 20 किलोमीटर तक निगरानी करने में सक्षम है और बिना ईंधन के 24 से 72 घंटे तक हवा में रह सकता है. इससे भारत की अमेरिका और इजरायल जैसे देशों पर निर्भरता कम होगी. खेल जगत से एक और बड़ी खबर है, जहां उत्तर प्रदेश की मंजू नयाल भारत की पहली थ्री स्टार अंतरराष्ट्रीय महिला कुराश रेफरी बन गई हैं. उज्बेकिस्तान में परीक्षा पास करने के बाद अब वह सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.