scorecardresearch

Delhi NCR Monsoon: दिल्ली में बारिश से राहत, अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु और पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान है और झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नासिक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. दूसरी तरफ, पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग भले ही पिघल गया है, लेकिन पहले पांच दिनों में ही रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगन्नाथ मंदिर और रेलवे स्टेशन पर स्पेशल टेक्निकल यूनिट द्वारा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल भी की गई.