दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी विचित्र वीर ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक अनोखा 'बुक बैंक' शुरू किया है. इस पहल के तहत महज चार दिनों में 5000 से ज्यादा किताबें जमा की गई हैं, जिन्हें जरूरतमंद छात्रों में बांटा जाएगा. डीसीपी विचित्र वीर ने कहा, 'इसका उद्देश्य यह है कि हम उन जरूरतमंद बच्चों तक किताबें पहुंचा सके जो आर्थिक कारणों से किताबें खरीदने में असमर्थ है.' इसके अलावा, शो में महाशिवरात्रि की तैयारियों पर भी चर्चा की गई, जहां काशी विश्वनाथ धाम में 18 मंदिरों से भोग और उपहार भेजे जा रहे हैं. उत्तराखंड के औली में 12 से 16 फरवरी तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप और जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आयोजित ट्राइबल स्नो फेस्टिवल की खबरें भी प्रमुखता से दिखाई गईं.