scorecardresearch
Advertisement

धनतेरस और दीपावली से पहले देशभर के बाजार गुलजार, ग्राहकों को लुभाने के लिए मिल रहे शानदार ऑफर्स; व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद

धनतेरस और दीपावली के मौके पर देश भर के बाजारों में भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है। राजस्थान के उदयपुर और जयपुर में लोग सजावटी सामान और हस्तशिल्प की खरीदारी में जुटे हैं, वहीं सराफा बाजारों में सोने-चांदी के सिक्कों और आभूषणों की भारी मांग है। उधर, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां राम की पैड़ी पर लेजर और ड्रोन शो का ट्रायल चल रहा है तथा 14 आकर्षक झांकियां तैयार की जा रही हैं। वहीं, वाराणसी में देश के पहले अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोप-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 807 करोड़ रुपये की लागत वाली 3.85 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर महज 15 से 16 मिनट में तय किया जा सकेगा।