scorecardresearch
Advertisement

कश्मीर से कन्याकुमारी तक दशहरा की रौनक, दिल्ली में PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निभाई रावण दहन की परंपरा

देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिल्ली के द्वारका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और आईपी एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण दहन किया। वहीं काशी में भारतीय वायुसेना अपनी 94वीं वर्षगांठ पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो आयोजित करने जा रही है, जिसके लिए नमो घाट पर रिहर्सल जारी है। शिरडी में साईं बाबा की समाधि की 108वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां शोभायात्रा और भिक्षा झोली की परंपरा निभाई गई। इसके अलावा 10 वर्षीय गो-कार्ट रेसर अर्शी गुप्ता ने नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरे साल खिताब जीतकर इतिहास रचा है।