scorecardresearch
Advertisement

Lalbaugcha Raja First Look: लालबाग के राजा का पहला स्वरूप सामने आया, देशभर में गणेशोत्सव की तैयारी

देशभर में गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा का पहला स्वरूप श्रद्धालुओं के सामने रिवील कर दिया गया है, जिसकी थीम रामेश्वरम पर आधारित रखी गई है. मुंबई, इंदौर, बेलगावी, सूरत, जामनगर और जयपुर सहित कई शहरों में गणपति पंडालों और मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है. इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान के लिए विशेष आभूषण तैयार किए गए हैं और ध्वज पूजन के साथ उत्सव की शुरुआत होगी. इसके साथ ही बाजारों में पर्यावरण के अनुकूल इको-फ्रेंडली मिट्टी और गोबर से बनी मूर्तियों की मांग बढ़ रही है. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बप्पा के प्रिय भोग मोदक और विभिन्न प्रकार के लड्डुओं की दुकानें सज चुकी हैं, जहां पारंपरिक उकडीचे मोदक से लेकर नए फ्लेवर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.