देशभर में गणेश उत्सव धूमधाम और पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, अकोला और जालना में बप्पा के पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. गुजरात के मेहसाणा में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि वडोदरा और पाटन में शाही परंपरा के अनुसार स्थापना हुई. दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद में विशेष थीम वाले पंडाल सजाए गए हैं. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय AI मंथन 2.0 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI की उपयोगिता पर चर्चा हुई. विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में हर आठ मिनट में ब्रेस्ट कैंसर से एक महिला की मौत हो रही है. समय पर कुशल रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते मैमोग्राफी जांच के विश्लेषण में AI तकनीक प्रारंभिक पहचान और इलाज में गेमचेंजर साबित हो सकती है.