scorecardresearch
Advertisement

Radha Ashtami: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, बरसाना में राधा अष्टमी पर्व और मेरठ में वायुसेना का एयर शो

देशभर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के जालना में 108 किलो चांदी और सोने की परत वाली गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति को 251 किलो का रसमलाई फ्लेवर मोदक केक अर्पित किया गया. अमरावती में बद्रीनाथ धाम की थीम पर पंडाल सजाया गया, वहीं सूरत में हॉरर और मिस्ट्री थीम पर गणेश पंडाल तैयार किया गया. तेलंगाना में करोड़ों रुपयों के नोटों से बप्पा का शृंगार हुआ और काशी में महाराष्ट्र की तर्ज पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसके साथ ही बरसाना में राधा रानी का 5254वां प्राकट्य उत्सव विधि-विधान से मनाया गया, जहां 27 कुओं के जल और पंचामृत से महाअभिषेक हुआ. उधर नैनीताल में नंदाष्टमी पर मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना की गई. वहीं मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने 9 हॉक MK 132 विमानों से हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया.