scorecardresearch
Advertisement

गणेश पंडालों में पर्यावरण और व्यसन मुक्ति का संदेश, दिल्ली में 110+ विसर्जन केंद्र और 26/11 शहीदों को नमन | GNT

देशभर में गणेश उत्सव के दौरान भव्य पंडालों के साथ पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति और किसानों की समस्याओं जैसे सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे हैं. दिल्ली में खंडित गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री के सम्मानजनक संग्रह व पर्यावरण अनुकूल निस्तारण के लिए 110 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं. मूर्तियों से ईंटें और फूलों से धूप-अगरबत्ती बनाने की योजना है. वहीं 26/11 मुंबई हमले के शहीदों के सम्मान में पूर्व सैनिक दीपक कुमार और उनकी छह सदस्यीय टीम ने 11 दिनों में 6000 मीटर से ऊंची 26 पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराकर श्रद्धांजलि दी.