scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav को लेकर देशभर में तैयारियां तेज, उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की अंतिम राजसी सवारी

गणेश उत्सव के आगमन को लेकर देशभर में भव्य तैयारियां चल रही हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में मूर्तिकार भगवान गणेश की आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं. सूरत में कोणार्क सूर्य मंदिर की थीम पर पंडाल सजाया जा रहा है, वहीं दिल्ली के चावड़ी बाजार में 35 वर्षों से पारंपरिक और आधुनिक फ्लेवर वाले मोदक तैयार किए जा रहे हैं. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन-भादो मास की छठी और अंतिम राजसी सवारी धूमधाम से निकाली गई. भगवान महाकाल ने रजत पालकी में चंद्रमौलेश्वर समेत छह अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए. करीब 11 किलोमीटर के भ्रमण के बाद क्षिप्रा नदी के तट पर भगवान का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक संपन्न हुआ.