scorecardresearch
Advertisement

गणेश चतुर्थी पर सजे मंदिर और पंडाल, दिल्ली में BRICS सम्मेलन की भव्य तैयारी | गणेश उत्सव | BRICS Summit

देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिरों और पंडालों में रौनक बढ़ गई है. पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में वृंदावन के प्रेम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार की गई है. जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर में मोदकों की झांकी सजाई गई, जबकि जैसलमेर के चुंदी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. मुंबई में स्वर्णगिरी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. वहीं अकोला, पाली और जयपुर में मिट्टी और प्राकृतिक चीजों से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं. दूसरी ओर, दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो रही हैं और सुरक्षा के लिए 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.