scorecardresearch
Advertisement

मुंबई के खेतवाड़ी पंडाल में 32 फीट ऊंचे गणपति विराजे, ‘किसान बचाओ’ थीम ने खींचा ध्यान

देशभर में 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महाराष्ट्र में बड़े-बड़े पूजा पंडाल सजने लगे हैं। मुंबई के प्रसिद्ध खेतवाड़ी पंडाल में 32 फीट ऊंची खेतवाड़ी के लंबोदर की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे 'किसान बचाओ' थीम पर दर्शाया गया है। वहीं रक्षाबंधन पर्व को लेकर भी देशभर में खासा उत्साह है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा और न ही भारत में चंद्रग्रहण का प्रभाव होगा। रक्षाबंधन के मौके पर भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधे गए, जबकि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 40x40 इंच की भव्य राखी अर्पित की जाएगी। उधर दिल्ली में प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए एक दंपत्ति ने 'ईकॉन्शियस' नाम से स्टार्टअप शुरू किया है, जो सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइकल कर पार्क बेंच, डस्टबिन और पेवर ब्लॉक तैयार कर रहा है। महाकुंभ के दौरान भी इस स्टार्टअप ने प्लास्टिक रिसाइकल कर एक हजार चेंजिंग रूम बनाए थे।