scorecardresearch
Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन, अंबाजी शक्तिपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब | Ganesh Visarjan

अनंत चतुर्दशी पर देशभर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां पूरी हैं. मुंबई में सुरक्षा के लिए 22 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और गिरगांव चौपाटी पर प्रमुख पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. चंद्रपुर और दिल्ली में नदी प्रदूषण रोकने के लिए कृत्रिम कुंड तैयार किए गए हैं. इंदौर में 150 साल पुरानी परंपरा के तहत देशभक्ति और नारी शक्ति की थीम पर भव्य झांकियां निकाली जा रही हैं. वहीं गुजरात के अंबाजी शक्तिपीठ में भाद्रवी महामेला जारी है, जहां शुरुआती तीन दिनों में 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. दिल्ली हाट में बंगाल प्री-पूजा एक्सपो भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.