प्रसिद्ध कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता रूबल नागी को प्रतिष्ठित 'ग्लोबल टीचर अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया है. इस सम्मान के साथ उन्हें 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि भी मिली है. रूबल नागी ने बताया, 'आर्ट के माध्यम से आर्ट बेस्ड एजुकेशन से बच्चे बहुत ज्यादा सीख सकते हैं और पढ़ाई को एन्जॉय करने लगते हैं.' उनके फाउंडेशन ने पूरे भारत में 800 से अधिक लर्निंग सेंटर स्थापित किए हैं, जो विशेष रूप से उन बच्चों के लिए हैं जो कभी स्कूल नहीं गए. रूबल को झुग्गियों की दीवारों पर शैक्षिक भित्तिचित्र (म्यूरल) बनाने के लिए वैश्विक पहचान मिली है. कार्यक्रम में उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रोत्सव, अयोध्या में अश्वमेघ यज्ञ की तैयारी और अंबाजी शक्तिपीठ में शक्ति कॉरिडोर के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई.