scorecardresearch
Advertisement

Hariyali Teej की धूम और 21 हजार का घेवर, सफेद रंग से अमन की नई पहचान, ट्रेड एक्सपो में 2 लाख का दुपट्टा

देशभर में सावन मास के शुक्ल पक्ष की हरियाली तीज का त्योहार बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रंग-रूप के साथ मनाया जा रहा है. जयपुर में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया पोशाक और आभूषण पहनकर तीज का प्री-सेलिब्रेशन किया. इस दौरान झूला झूलने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां देखने को मिलीं. बाजारों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है, जहां जयपुर में करीब 21 हजार रुपये की कीमत वाला खास 'स्वर्ण शृंगार' घेवर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसमें ड्राई फ्रूट्स, असली सोने का वर्क, स्वर्ण भस्म और शहद का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा 21 अलग-अलग फ्लेवर्स वाले कॉइन घेवर और घेवर चाट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है.