देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच गर्मी से बचने के लिए इंदौर में सोलर एनर्जी से चलने वाली खास बेंच लगाई गई है। दूसरी अच्छी खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से है, जहां की छात्रा जानवी गोयल ने अमेरिका की प्रतिष्ठित डेनिसन यूनिवर्सिटी में प्रवेश हासिल किया है। छात्रा को इकोनॉमिक्स और ग्लोबल कॉमर्स की पढ़ाई के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। वहीं, नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा तैयारी के लिए कोटा लौट रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। कोटा में हॉस्टल संचालकों ने छात्रों से दिन के हिसाब से किराया लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई बड़े कोचिंग संस्थानों ने छात्रों के लिए फ्री क्लासेज और टेस्ट सीरीज की सुविधा भी शुरू कर दी है।