scorecardresearch
Advertisement

Hariyana में बदल गया इतिहास, लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार, देखिए हार और जीत के बाद क्या बोले Congress और BJP के नेता

देश के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले साबित हुए. एग्जिट पोल्स में बीजेपी के हाथों से हरियाणा के फिसल जाने की भविष्यवाणी की गई थी जो बिल्कुल गलत साबित हुई. माना जा रहा था कि हरियाणा में इस बार बीजेपी को शिकस्त मिल सकती है, लेकिन सभी दावों को खारिज करते हुए बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. जिसकी वजह से पिछले 10 साल से सत्ता के गलियारे से दूर से कांग्रेस को 5 साल और इंतजार करना पड़ेगा.