scorecardresearch

Holi 2026: देश भर में होली का उल्लास, मथुरा-वृंदावन में जमकर उड़ा गुलाल-रंग, काशी में दिखा अनोखा रंग

देशभर में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मथुरा, वृंदावन, काशी, गोरखपुर, अमृतसर और मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रंगों की बहार देखने को मिली। काशी विश्वनाथ धाम में फूलों की होली खेली गई। राजस्थान के मंडावा में सूखी और सांस्कृतिक होली की 100 साल पुरानी परंपरा निभाई गई जहां न पानी की बर्बादी होती है और न आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल। शाहजहांपुर में जूतामार होली की अनूठी परंपरा देखी गई। दार्जिलिंग में युवाओं ने रंगों से भरी मटकी तोड़कर होली मनाई। पैंगोंग झील पर समुद्र तल से 14,300 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी जवानों ने होली का पर्व मनाया। सियासी होली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं।