scorecardresearch

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, सेना और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

देश के कई राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और असम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। राजौरी में सेना ने 13 लोगों को बचाया, जबकि असम में वायुसेना की मदद ली जा रही है। दूसरी खबर दिल्ली के खेड़ा गांव के पहलवान हवा सिंह की है, जिन्होंने बच्चों को स्मार्टफोन की लत से बचाने के लिए 'हर घर मुगदर' अभियान शुरू किया है। वह बच्चों को मुफ्त में मुगदर बांटकर उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। तीसरी खबर बिहार के रोहतास की विनीता कुमारी की है, जिन्होंने गांव की दीवारों पर बनाई जाने वाली पारंपरिक 'पीढ़िया' पेंटिंग को कैनवास पर उतारकर इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इस कला को हाल ही में जीआई टैग भी मिला है।